{"_id":"6a4537b3aa72aa0f6b03a348","slug":"accusation-of-misdeeds-with-widow-for-two-years-under-the-pretext-of-marriage-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज निकला पंकज: शादी का झांसा देकर विधवा से दो साल तक किया दुष्कर्म, अब दूसरी लड़की संग लेने जा रहा फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखेबाज निकला पंकज: शादी का झांसा देकर विधवा से दो साल तक किया दुष्कर्म, अब दूसरी लड़की संग लेने जा रहा फेरे
Thu, 02 Jul 2026 05:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:54 PM IST
सार
Hardoi News: विधवा से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दूसरे से शादी करने जा रहे युवक पर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी एक विधवा ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। विधवा ने उसका गर्भपात कराने और दूसरी जगह शादी करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में विधवा ने बताया कि उसके पति की मृत्यु चार साल पहले हो गई थी। करीब दो साल पहले युवक पंकज से उसकी बातचीत होने लगी। उसने शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में विधवा ने बताया कि उसके पति की मृत्यु चार साल पहले हो गई थी। करीब दो साल पहले युवक पंकज से उसकी बातचीत होने लगी। उसने शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
दावा है कि गर्भपात के खर्च के नाम पर उसके करीब 8.5 लाख रुपये के जेवर गिरवी रखवा दिए और 1.20 लाख रुपये नकद भी ले लिए। इसके बावजूद भी वह अब वह दूसरी जगह शादी कर रहा है।
महिला की शिकायत पर बीते 29 जून को बिलग्राम कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।