फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accusation of gang Misdeed on official of the ashram turned out to be false

Govindnagar Ashram case: आश्रम के पदाधिकारी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप गलत निकला

Sun, 01 Jun 2025 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता और सभी आरोपियों की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन निकलवाई। प्रारंभिक जांच में घटना के दिन आश्रम का पदाधिकारी महाकुंभ मेले में स्नान कर रहा था।

विज्ञापन
Accusation of gang Misdeed on official of the ashram turned out to be false
गोविंदनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की गोविंदनगर आश्रम कांड मामले की प्रारंभिक जांच में ताइक्वांडो खिलाड़ी का पहला आरोप गलत निकला है। पीड़िता ने आश्रम से जुड़े जिस पदाधिकारी पर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप लगाया था, वह उस दिन वह महाकुंभ मेले में गंगा स्नान करने गया था। यह जानकारी आरोपी के मोबाइल की डिटेल और लोकेशन से सामने आई है। वहीं रविवार को पीड़िता ने एडीसीपी महेश कुमार से मिलकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने बताया कि महिला खिलाड़ी ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है। उनमें से एक की लोकेशन घटना के दिन महाकुंभ मेले की मिली है। जब ये बात पीड़िता को बताकर आरोप के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। हालांकि वीडियो में जिस कमरे में घटना होने का बात कही जा रही है, वह आश्रम का ही कमरा है। बुर्जुग आरोपी की हरकतें तो वीडियो से स्पष्ट हैं, लेकिन अन्य के खिलाफ कोई अहम साक्ष्य नहीं मिला है। वहीं युवती का आरोप है कि पुलिस उससे मूलपता पूछ रही है। इसके पीछे उनकी मंशा परिजनों पर दबाव डालने की है। इस संबंध में एडीसीपी का कहना है कि मूल पता महज लिखापढ़ी की कार्रवाई के लिए मांगा जा रहा है। पीड़िता किरायेदार है और भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है। वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद हनीट्रैप के आरोपों पर युवती का कहना है कि उसने बात करने के लिए बुलाने को फोन किया था। हालांकि आरोपी नहीं आया।
विज्ञापन

600 से ज्यादा बार कॉल पर हुई बात
पुलिस ने पीड़िता और आरोपी वृद्ध के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। दोनों के बीच रोजाना बात होने के सबूत मिले हैं। दोनों के बीच 600 से ज्यादा बार मोबाइल पर कॉल हुई हैं। रोजाना 20 से 25 बार कॉल पर बात होती रही हैं। युवती ने क्षेत्रीय लोगों के दबाव में पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed