{"_id":"6594deba3b1765b7c09f7ea60ade08e7","slug":"accountant-recruitment-examination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, बॉल पेन और प्रवेश पत्र ही साथ ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, बॉल पेन और प्रवेश पत्र ही साथ ले जाएं
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 13 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लेखपाल भर्ती परीक्षा देने वाले 1.10 लाख अभ्यर्थी ध्यान दें। अपने साथ सिर्फ काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन और प्रवेश पत्र ही साथ लेकर जाएं। ओएमआर शीट पर सिर्फ काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन से प्रश्नों के जवाब भरने होंगे।
फाउंटेन पेन, जेल पेन, स्केच पेन से ओएमआर शीट नहीं भरने दी जाएगी। ह्वाइटनर, इरेजर और ब्लेड, मोबाइल या अन्य किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण साथ ले जाने पर रोक है। कक्ष निरीक्षक और परीक्षा में लगे अन्य लोग मोबाइल नहीं रख सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक ही प्रवेश मिल सकेगा।
आधा घंटे पहले पहुंचें
सुबह की पाली में परीक्षा है तो तय समय से आधा घंटे पहले 10 बजे तक और शाम की पाली में 2.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना है। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट तक देर से आने वाले परीक्षार्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा में आए सवाल समय से पहले हल करने पर भी अभ्यर्थी को परीक्षा खत्म होने तक कमरे में ही बैठना होगा। पहले बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षार्थी केंद्र के अंदर आ सकेंगे।