फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Accountant of brick plant murdered by miscreants

Kanpur News: ईंट प्लांट के मुनीम की बदमाशों ने की हत्या

Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Accountant of brick plant murdered by miscreants
सिकंदरा। बिरहाना चौराहा के पास स्थित एक इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट में लेटे मुनीम पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची सिकंदरा पुलिस खून से लथपथ मुनीम को लेकर अस्पताल पहुंची जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने देर रात पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संदलपुर निवासी इनायत अली (60) बिरहाना चौराहा स्थित औरैया के खानपुर के रहने वाले इंतखाब खां के ईंट प्लांट पर रख कर मुनीम और चौकीदारी करते थे। मंगलवार रात 8 बजे के करीब चीखने की आवाज आने पर पड़ोस में रह रही महिला अट्टू ने सिकंदरा कस्बे में रहने वाले इनायत के साले को जानकारी दी। कुछ देर बाद साला इस्तियाक जब प्लांट पहुंचा तो चारपाई पर इनायत खून से लथपथ पड़े थे। उसका गला गमछे से कसा था, सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पास में कुल्हाड़ी पड़ी थी। घटना की जानकारी पर सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद पहुंचे। घायल को अस्पताल लाया गया। मुनीम की हत्या की जानकारी मिलते ही संदलपुर, सिकंदरा से काफी संख्या में लोग जा पहुंचे। इधर देवराहत, राजपुर थाने की पुलिस भी पहुंची। घटना स्थल पर पुलिस ने जानकारी की तो लोगों ने प्लांट से चार लोगों को भागने की जानकारी दी। मौके पर आए मृतक के बेटे उवैश अली, रहीश, मुन्ना, पत्नी जरीना बेगम बिलखते रहे। मृतक के बेटों ने बताया कि पिता करीब एक वर्ष से प्लांट में रखवाली करते थे। वहीं चर्चा रही की कभी- कभी इनायत ईंट बिक्री का रुपया अपने पास रखते थे। प्लांट में लूटपाट के इरादे से बदमाश घुसे,विरोध करने पर हत्या की गई। रात नौ बजे एएसपी राजेश पांडेय फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के बेटे ने मुन्ना ने चार के खिलाफ पिता की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया की घटना में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed