{"_id":"6a988148f35c31cb150c7f84","slug":"accomplice-fed-poisonous-substance-to-sound-vendor-to-commit-robbery-kanpur-news-c-220-1-akb1007-148322-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लूटपाट करने के लिए साउंड वेंडर को साथी ने पिलाया था जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लूटपाट करने के लिए साउंड वेंडर को साथी ने पिलाया था जहरीला पदार्थ
Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के बाघपुर में छह अक्तूबर 2025 को साउंड वेंडर की संदिग्ध हालत में शव मिला था। मामले में वेंडर के बेटे के उनके साथी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट में जहर दिए जाने की पुष्टि होने पर बुधवार को आरोपी साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने साउंड वेंडर को शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद लूटपाट करने की बात कुबूल की है।
शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर शेखूपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर कानपुर नगर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी अनीश को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 7500 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बसौसी शिवली निवासी अनूप कुमार मिश्रा से पूर्व से परिचित था।
पांच अक्तूबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे उसे अनूप मिश्रा टिकरा चौराहा पर मिले थे। वह टिकरा के भुल्लू के यहां जलसे में लगे साउंड वापस लेकर जा रहे थे। उसने साउंड वेंडर को रोक कर बाघपुर में लगे मेला को दिखाने की बात कही। साउंड वेंडर के हां करके घर चले जाने पर वह शाम छह बजे बाइक लेकर उनके घर पहुंच गया। वहां से दरवाजे पर अनूप की पत्नी व बेटा रोहित बैठा मिला। वह अनूप को बाइक पर बैठाकर बाघपुर पहुंचा और जाफर बक्सा वाले के घर पर बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उसने पास के शराब ठेका से दो क्वार्टर शराब खरीदी। इसमें से एक क्वार्टर उन दोनों ने पी लिया। जबकि दूसरा क्वार्टर बाद में पीने की बात कहकर जेब में रख मेला देखने पहुंच गए। मेला में अनूप के पास 50 हजार रुपये देखने पर उसकी नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
उसने मेले में लगी कीटनाशक दवा की दुकान से गेहूं में रखने वाली कीटनाशक दवा ले ली और साउंड वेंडर को शराब पीने की बात कहकर एकांत में ले गया। वहां उसने वेंडर के ग्लास में चुपके से कीटनाशक डाल कर पिला दी। वेंडर की मौत होने पर उसने वेंडर का फोन स्विच ऑफ करके अपने पास रख लिया, पैंट की जेब में रखे 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद वेंडर को सड़क किनारे लिटाकर भाग गया। फोन उसने रास्ते में फेंक दिया था। बताया कि लूटे रुपये में से सिर्फ 7500 रुपये बचे थे, शेष धनराशि उसने खर्च कर ली।
...................
बयान
साउंड वेंडर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने पर विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में जहर देकर मारने की पुष्टि होने व जांच के दौरान मिले सबूतों पर अनीश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने लूटपाट के लिए हत्या करने की बात कुबूल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। - अमरेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष शिवली