फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल

Mon, 14 Sep 2020 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। शनिवार की रात झांसी-कानपुर रेलमार्ग के स्थानीय रेलवे स्टेशन से संबंधित खंभा नंबर 1288/10 मीरपुर गांव के सामने स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के सिपाहियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पीछे से आ रही दूसरी स्पेशल ट्रेन दुर्घटनास्थल पर करीब 25 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी इंचार्ज विक्टर लाकरा ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे स्पेशल ट्रेन नंबर 09165 कालपी रेलवे स्टेशन से पुखरायां के लिए रवाना हुई थी। 9 बजकर 13 मिनट पर खंभा नंबर 1288/10 को ट्रेन पार कर रही थी तभी सामने आ रही महिला ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। जिसकी जानकारी कंट्रोल रूम से जीआरपी व आरपीएफ चौकी में दी गई। रेलवे ट्रैक के बीचों बीच खून से लथपथ एक अज्ञात महिला (27) पड़ी मिली। उसके पास पहचान के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इस दौरान कालपी से कानपुर की ओर जा रही दूसरी स्पेशल ट्रेन नंबर 01015 दुर्घटना स्थल के निकट 25 मिनट तक खड़ी रही। जीआरपी चौकी इंचार्ज शिवनारायण ने बताया कि महिला के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed