{"_id":"60f8215e81e280120b61699c","slug":"accident-on-lucknow-kanpur-rail-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर हादसा, ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर हादसा, ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
सार
जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर कानपुर से लखनऊ जाने वाले अप ट्रैक को पार करते समय वह कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गौरा कठेरुआ गांव निवासी 32 वर्षीय कुलदीप सिंह खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था।
देर रात जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर कानपुर से लखनऊ जाने वाले अप ट्रैक को पार करते समय वह कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहचान करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुलदीप की मौत से भाई सूरज, बहन रश्मि, पत्नी पूजा और तीन बच्चों का रोकर बुरा हाल रहा। उधर, कानपुर थाना नौबस्ता के मछरिया गांव निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव में मामा के घर पर रहकर नौकरी करता था।
विज्ञापन
मंगलवार रात झंझरी गांव के बीच रेलवे लाइन को पार करते समय डाउन ट्रैक पर लखनऊ से कानपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। नरेंद्र की मौत की सूचना पर परिजन बेहाल हो गए।