{"_id":"5bfb839fbdec22419975a9f6","slug":"accident-on-expressway-four-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार व बस की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार व बस की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, 6 घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के पास कानपुर के अरौल में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अयोध्या से लौट रही प्राइवेट बस से कार की टक्कर हो गयी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह घटना कन्नौज जिले के पास की है। जानकारी के अनुसार अयोध्या से वापस लौट रही प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी लखनऊ की ओर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।
इस घटना में अरविंद पुत्र सुरेंद्र, विकास पुत्र अरुण, मनोज पुत्र कनिकलाल व चंद्रशेखर पुत्र मुरारीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग भी घायल हैं।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतकों में अरविन्द्र कुमार (30) वर्ष पुत्र सुरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बनौता थाना मकेट जिला साहरंग बिहार, विकास (29) वर्ष पुत्र अरूण कुमार निवासी कृष्णा नगर दिल्ली, मनोज कुमार (31) वर्ष पुत्र कनिक लाल निवासी आनन्दबिहार दिल्ली, चंदन (28) वर्ष पुत्र मुरारी लाल श्रीवास्तव निवासी गीता कालोनी दिल्ली शामिल हैं।
घायलों में उपेन्द्र (32) वर्ष पुत्र कामेन्द्र निवासी मणपुर थाना इंदरगढ जनपद कन्नौज, प्रदीप कुमार (28) वर्ष पुत्र निवासी उपरोक्त, रामेश्व दयाल (61) वर्ष पुत्र गोवर्धन निवासी गुदारा थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज, भारत सिंह (30) वर्ष पुत्र पुत्तू लाल निवासी कन्नौज, विपिन (28) वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण निवासी कन्नौज, लालाराम (55) वर्ष पुत्र राधेलाल निवासी कन्नौज, प्रताप (30) वर्ष पुत्र पथराखन निवासी कन्नौज शामिल हैं।