{"_id":"5d57f7248ebc3e89d419a428","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-four-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, चार घायल
Sat, 17 Aug 2019 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सैफई मिनी पीजीआई में चल रहा है। वहीं एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से दिल्ली से बिहार (मधुबनी)जा रहे बाइक सवार जख्मी हो गए।
शनिवार सुबह आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव शिवरा के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार लखीमपुर खीरी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र गौरीशंकर, उनकी पत्नी बिंदुलता, पुत्री प्रिया और पुत्र प्रत्यूष घायल हो गए।
बताया गया कि कार महेंद्र चला रहे थे और उन्हें झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार सभी लोग जयपुर जा रहे थे। कार में भाजपा का झंडा भी लगा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा कि महेंद्र भाजपा से भी जुड़े हो सकते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से चारों को सैफई मिनी पीजीआई भेजा है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 138 पर हुई। यह क्षेत्र कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बताया गया कि दिल्ली से मधुबनी, बिहार जा रहे बाइक सवार शिव कुमार यादव निवासी मधुबनी एवं उनके साथी ज्ञानेंद्र यादव को पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को तिर्वा के मेडिकल कालेज भेज दिया है। बताया गया कि बाइक सवार हेलमेट पहने थे।