Etawah Accident: आगरा-कानपुर हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत और दूसरा घायल
नेशनल हाईवे पर पश्चिमी चौराहे के ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विस्तार
इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
ब्रह्म कुमार (22) निवासी नगला खंडेराव थाना बकेवर एक निजी बैंक में कर्मचारी था। उसकी तैनाती ग्रेटर नोएडा की ब्रांच में थी। उसकी मौसी का बेटा अमित कुमार (25) निवासी नगला कले थाना बकेवर भी एक निजी कंपनी में काम करता था और उसकी के साथ रहता था।
त्योहार पर घर आने के लिए सोमवार रात करीब दोनों बाइक से ही घर के लिए निकल लिए थे। सुबह करीब 08:40 पर इकदिल के पश्चिमी चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मातम में बदली परिवार की खुशियां
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मद्द से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां ब्रह्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अमित को सैफई मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। त्योहार पर लौट रहे बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गई हैं। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
हेलमेट लगाए होता, तो शायद बच जाती जान
हादसे में मृतक ब्रह्मा के सिर में चोट आई है। हादसे के वक्त उसे जो भी देख रहा था सिर्फ यही कह रहा था कि शायद यदि हेलमेट लगाए होता था जान बच जाती। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टामर्टम कराया गया है।