{"_id":"5d18fce78ebc3e3cd728f941","slug":"accident-kanpur-news-knp498898930","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, बडे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, बडे भाई की मौत
विज्ञापन
इटावा- बरेली मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : ETAWHA
इटावा। हेलमेट नहीं लगाए होना बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ, जबकि उसका छोटा भाई जिंदगी के लिए लड़ रहा है। रविवार शाम साढे़ पांच बजे बसरेहर थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे स्थित लोहिया नहर पुल पर बाइक सवार दो सगे भाई डंपर की चपेट में आ गए। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा सैफई पीजीआई में भर्ती है। खफा परिजनों ने हाईवे पर शव रख दिया। पुलिस के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
रविवार को सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम बोजा निवासी सीताराम के बड़े पुत्र रामविलास व छोटा पुत्र रामचंद्र एक ही बाइक पर सवार होकर जीजा अविनाश चंद्र के शांति हवन व तेरहवीं में शामिल होने के लिए बसरेहर क्षेत्र के ग्राम पत्तापुरा जा रहे थे। लोहिया नहर पुल पर बाइक को पत्तापुरा गांव की ओर मोड़ते वक्त सामने से आ रहे एक डंपर की चपेट में आ गए।
रामविलास (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामचंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है, रामचंद की हालत नाजुक बताई जा रही है। इधर, जानकारी पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे इटावा-बरेली हाईवे लगभग डेढ़ घंटे तक कोई वाहन नहीं निकल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने डंपर के चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दुर्घटना मेें बताया गया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
----------------------------------
फोटो 35- इटावा-बरेली हाईवे पर लगा जाम। अमर उजाला
फोटो 36- घटनास्थल पर लगी भीड़। अमर उजाला
फोटो 37- गुस्साए लोगों को समझाते सीओ मस्सा सिंह। अमर उजाला
फोटो 38- रोते-बिलखते परिवार के सदस्य।
साइड स्टोरी
पुलिस व परिवार के लोगों के बीच होती रही तीखी नोकझोंक
डेढ़ घंटे तक शव को रखकर परिवार के लोग लगाए रहे जाम
बसरेहर। थाना क्षेत्र के इटावा- बरेली हाइवे पर स्थित लोहिया पुल पर डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया।जिसमें बडे भाई की मौत हो गई और छोटा भाई घायल हा गया। परिवार के लोगों ने शव को रखकर हाइवे जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो पुलिस व परिवार के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। डेढ़ घंटे तक बरेली हाइवे जाम होने के कारण दर्जनों वाहन कतार में खड़े रहे। लोहिया पुल पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार रामविलास की मौत हो गई जबकि छोटा भाई रामचंद्र घायल हो गए। बडे भाई की मौत के बाद परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिवार के लोगों ने इसका विरोध करना आरंभ कर दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि अभी मृतक के परिवार के अन्य लोग आ रहे हैं। इनके आने के बाद ही शव को उठाया जाए। जबकि पुलिस शव को उठाकर किसी तरह से जाम को खुलवाने का प्रयास कर रही थी। इसी कारण पुलिस और परिवार के लोगों के बीच तीखी नौंक- झौक हो गई। जाम के कारण दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लाइनें लगी हुई थी। मौके पर पहुंचे सीओ सैफई ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।