{"_id":"5c1df8c4bdec2256a32efb30","slug":"accident-in-unnao-due-to-fog","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहरः हाईवे पर भिड़े 13 वाहन, ड्राइवर की मौत, 8 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहरः हाईवे पर भिड़े 13 वाहन, ड्राइवर की मौत, 8 जख्मी
Sat, 22 Dec 2018 02:29 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
हाईवे पर कोहरे का कहर अब जानलेवा हो गया है। यूपी के उन्नाव जिले में कोहरे की वजह से डंपर और ट्रक आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मृतक डंपर चालक की पहचान कानपुर धरमंगदपुर सजेती निवासी राजेन्द्र कुमार 55 पुत्र स्व हृदयपाल के रूप में हुई है।
Trending Videos
डेमो पिक
कोहरे में हाइवे पर भिड़े 11 वाहन, आठ जख्मी
कानपुर के पनकी-भौंती हाइवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह कोहरे में एक के बाद एक 11 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद वे लोग अपने घर चले गए। हादसे के चलते हाइवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। पनकी पुलिस और एनएचएआई की टीम वहां पहुंची।

क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। करीब पांच घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका। सराय मीता, पनकी में सुबह करीब छह बजे चकेरी से भौंती की तरफ एक लोडर जा रहा था। हाइवे पर कोहरे के चलते चालक को कुछ नजर नहीं आया तो उसने लोडर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इससे पीछे आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद पीछे आ रही तेज रफ्तार कारें, ट्रक, लोडर और पिकप समेत 11 वाहन एक के पीछे एक भिड़ते चले गए। लोग अपने-अपने वाहनों में फंस गए। आस-पास के लोगों ने सभी को एक-एक कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
डेमो पिक
हादसे के बाद रामादेवी चौराहे से पनकी तक वाहनों की कतार लग गई। कई वाहनों का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त होने से पेट्रोल व डीजल सड़क पर फैल गया। इससे दोपहिया वाहन चलाने में भी मुुश्किल हुई। पुलिस व एनएचएआई की टीम ने अस्थायी बैरियर लगाकर एक-एक कर वाहनों को निकाला। थानाध्यक्ष के मुताबिक कोई तहरीर नहीं मिली है।