फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accident in mosquito incense stick factory two died due to poisonous chemical and two critical

Kannauj: मच्छर अगरबत्ती फैक्टरी में हादसा, जहरीले केमिकल से दो की मौत...दो गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Oct 2024 03:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकी मुस्तफापुर स्थित फैक्टरी में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Accident in mosquito incense stick factory two died due to poisonous chemical and two critical
घटनास्थल पर जानकारी करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार शाम अचानक जहरीले केमिकल की गंध से चार महिला श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने चारों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से एक युवती को कानपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

कानपुर ले जाते समय देर रात उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की शुक्रवार सुबह घर में ही मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं का गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद से फैक्टरी संचालक ताला बंद कर फरार है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला चौकी मुस्तफापुर में मच्छर अगरबत्ती बनाने वाल एक फैक्टरी संचालित है। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में करीब 70 श्रमिक काम करते हैं। गुरुवार शाम फैक्टरी में अगरबत्ती बनाने का काम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल की गंध से हालत बिगड़ी
इसी दौरान अगरबत्ती में इस्तेमाल किए जाने वाले जहरीले केमिकल की गंध से चार महिला श्रमिकों प्रीती (21), दिव्या (35), गौरी (22) व प्रिया (23) की हालत बिगड़ने लगी। साथी श्रमिकों ने उनके घर पर फोन कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

दो का कानपुर में चल रहा है इलाज
परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से गौरी, प्रीती व दिव्या को परिजन कानपुर लेकर निकल गए। कानपुर ले जाते समय रात करीब 12 बजे कल्याणपुर के पास गौरी ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रीती व दिव्या को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात में हालत बिगड़ी, सुबह हो गई मौत
उधर, दूसरी ओर प्रिया को निजी चिकित्सक के यहां से दवा दिलाकर परिजन घर लेकर चले गए। रात में उसे उल्टियां हुईं और सुबह तक उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उसकी भी मौत हो गई। हादसे में दो की मौत होने से मोहल्ले में कोहराम मच गया।

फैक्टरी में लटकता मिला ताला
हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद व सीओ सिटी कमलेश कुमार मृतकों के घर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दूसरी ओर अधिकारी जांच पड़ताल करने फैक्टरी पहुंचे, तो वहां ताला लटकता मिला।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही, फैक्टरी में हादसे की वजह और अनियमित्ताओं की जांच करने के लिए फायर सेफ्टी की टीम को भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार आनंद एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed