{"_id":"61b0f5b59333ec440e213f65","slug":"accident-in-kanpur-woman-dies-after-being-crushed-by-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में दर्दनाक हादसा: बेटी की शादी करने पुणे से आई महिला को ट्रक ने कुचला, हादसे से शादी वाले घर में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में दर्दनाक हादसा: बेटी की शादी करने पुणे से आई महिला को ट्रक ने कुचला, हादसे से शादी वाले घर में पसरा मातम
Wed, 08 Dec 2021 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:43 PM IST
सार
कानपुर में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मधु अवस्थी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता में हमीरपुर रोड पर मंगलवार देर शाम ट्रक ने महाराष्ट्र के पुणे निवासी मधु अवस्थी (52) को कुचल दिया। वे बेटी की शादी करने परिवार समेत कानपुर आई थीं। भतीजे के साथ बाइक से बेटी की शादी की खरीदारी करने निकली थीं, तभी धोबिन पुलिया पर हादसा हो गया।
पुणे निवासी कारोबारी हरिओम अवस्थी के परिवार में पत्नी मधु (52) व दो बच्चे प्रिया व प्रांशू हैं। हरिओम की भांजी ज्योति पांडेय ने बताया कि प्रिया की शादी यशोदानगर निवासी इंजीनियर किशन द्विवेदी से 12 दिसंबर को होनी है। लड़के वालों ने शहर से ही शादी करने की इच्छा जताई थी।
इसके चलते हरिओम पूरे परिवार संग एक सप्ताह पहले शहर आ गए थे। नौबस्ता हनुमंत विहार कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रह रहे थे। मंगलवार देर शाम मधु अपने भतीजे आनंद दुबे के साथ बाइक से खरीदारी करने निकली थीं। धोबिन पुलिया के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पहिये के नीचे आने से मधु की मौके पर ही मौत हो गई। आनंद को भी मामूली चोट आई है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी अमित भड़ाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं भैरो घाट पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में मधु के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दोनों परिवारों ने तय किया है कि सादगी के साथ शादी समारोह का आयोजन होगा।

अपनी कार से अस्पताल ले गए चौकी इंचार्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉयल 108 में फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई तो बसंत विहार चौकी इंचार्ज राजेश कुमार रावत अपनी कार से दोनों को निजी अस्पताल ले गए। हालांकि मधु की मौत हो चुकी थी।
शहर के अव्यवस्थित यातायात ने उजाड़ दी मेरी दुनिया
बेटी की शादी करने आए हरिओम अवस्थी हादसे से बेहद आहत हैं। उन्होंने शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में वे शहर की धूल, जाम से परेशान हो गए थे। जल्दी से शादी करके वापस पुणे लौटना चाहते थे। इससे पहले ही यहां के बेलगाम ट्रैफिक ने पत्नी की जान ले ली।