फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accident in Hardoi: Uncle and Nephew on Motorcycle Died in Collision

हादसे ने छीनी खुशियां: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौसा और भतीजे की मौत, पहले गोद हुई सूनी, अब मांग भी खाली

Sun, 24 May 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 24 May 2026 12:00 AM IST
सार

Hardoi News: हादसा उन्नाव कटरा मार्ग पर मरकड़ा के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Accident in Hardoi: Uncle and Nephew on Motorcycle Died in Collision
रोहित व रंजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मरकड़ा गांव के पास शनिवार रात किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मौसा और भतीजे की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पाली निवासी रंजीत (24) पुताई करते थे। उनके साढ़ू लज्जाराम सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मझकरिया में रहते हैं। लज्जाराम भी पुताई करते हैं। लज्जाराम ने बताया कि शुक्रवार को रंजीत बाइक से पुताई करने बरवन गए थे।
विज्ञापन


देर रात वापस मझकरिया आ गए थे। रात लगभग 10:30 बजे रंजीत पाली जाने के लिए बाइक से निकले। मौसी से मिलने के लिए उनके साथ लज्जाराम का पुत्र रोहित (17) भी बाइक पर सवार हो गया। देर रात मरकड़ा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों सिर के बल जा गिरे। राहगीरों से घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर लाया गया। यहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रंजीत को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह यहां रंजीत की भी मौत हो गई। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। रोहित सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, वह सदुल्लीपुर स्थित एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

पहले गोद हुई सूनी, अब मांग भी खाली
पाली निवासी रंजीत की शादी दो साल पहले लज्जाराम की पत्नी ममता की बहन बेबी से हुई थी। बेबी ने कुछ माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के कुछ ही दिनों बाद नवजात की मौत हो गई थी। गोद सूनी हो जाने से बेबी बदहवास हो गई थी। रंजीत ने उसे किसी तरह संभाल लिया था लेकिन शुक्रवार रात हुई घटना में रंजीत की भी मौत हो जाने से बेबी बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed