{"_id":"633ac6c11fb625645b4710c0","slug":"accident-in-hardoi-car-collided-with-divider-death-of-deputy-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, डिप्टी बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, डिप्टी बैंक मैनेजर की मौत
Mon, 03 Oct 2022 04:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:56 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कमलेश की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर में टकराकर उछली और जेसीबी में टकरा गई। हादसे में कार सवार डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की खिड़की काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रौजा निवासी कमलेश कुमार (35) बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर थे। वे शहर में एलडीएम कार्यालय में तैनात थे। सोमवार सुबह वे शाहजहांपुर से कार से ड्यूटी पर आ रहे थे। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कुर्रिया गांव के पास तेज रफ्तार कार का अगला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर उछली और जेसीबी में जा टकराई।
विज्ञापन
डिप्टी मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावह तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार की खिड़की काटकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद कमलेश के परिजनों को सूचना दी गई। कमलेश के परिवार में पत्नी, एक बेटा, एक बेटी है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार की वजह हादसा हुआ है।
विज्ञापन