फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Final opportunity for schools that have not submitted their enrollment lists

Hardoi News: नामावली जमा न करने वाले विद्यालयों को अंतिम मौका

Fri, 23 Oct 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Final opportunity for schools that have not submitted their enrollment lists
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की नामावली अब 26 अक्तूबर तक जमा हो सकेगी। बोर्ड की ओर से नामावली जमा करने की तिथि को 22 से बढ़ाकर 26 अक्तूबर कर दिया गया है। जिले में 200 अधिक विद्यालयों की ओर से निर्धारित तिथि तक नामावली जमा नहीं की गई थी।
विज्ञापन

जिले में 627 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालय में हाईस्कूल व इंटर में पढ़ने वाले 98 हजार 160 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इन विद्यार्थियों की नामावली को बोर्ड की वेबसाइट से अपलोड कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 22 अक्तूबर तक जमा करना था मगर जिले के 200 अधिक विद्यालय निर्धारित समयसीमा में नामावली जमा नहीं कर सके थे। प्रदेश के 940 विद्यालयों की ओर से समय से नामावली अपलोड न करने और उनके जमा न करने पर बोर्ड की ओर से अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंडल के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य अब 26 अक्तूबर तक नामावली को अपलोड कर उसकी प्रति कोषागार चालान के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल लखनऊ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि समय सीमा के अंदर सभी विद्यालयों की नामावली को जमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed