{"_id":"64e48e42d8e0c32c8b0a3a25","slug":"accident-in-hardoi-bike-collided-strongly-then-car-fell-into-pond-both-drivers-seriously-injured-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में हादसा: बाइक में मारी जोरदार टक्कर...फिर तालाब में गिरी कार, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में हादसा: बाइक में मारी जोरदार टक्कर...फिर तालाब में गिरी कार, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Tue, 22 Aug 2023 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 22 Aug 2023 04:01 PM IST
सार
Hardoi News: हरदोई सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।
विज्ञापन
hardoi road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। घटना में कार और बाइक चालक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से सांडी कस्बे के रहने वाले विलाल (24) पिछले कई वर्ष से अपने मामा हफीज खां के घर बावन कस्बे में रहते हैं। मंगलवार दोपहर वह कार से हरदोई जा रहा था। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बहरुआपुर निवासी पवन (21) बाइक से हरदोई से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
हरदोई सवायजपुर मार्ग पर भिठारी गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। घटना में कार चला रहे विलाल और बाइक चला रहे पवन घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन