फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident in fatehpur seven police constable and two prisoners injured

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बंदी वाहन खड़े ट्रक से टकराया, हादसे में सात पुलिसकर्मी व दो बंदी घायल

Wed, 10 Jul 2019 10:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
accident in fatehpur seven police constable and two prisoners injured
सड़क में किनारे खड़े हुए ट्रक से टकराया बंदी वाहन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पोस्टमार्टम हाउस मोड़ के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बंदी वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो बंदी और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस बंदियों को लेकर पेशी के लिए सुल्तानपुर और संतकबीरनगर कोर्ट जा रही थी।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिला कारागार से बंदी सुनील यादव और आशुतोष मिश्रा को सुल्तानपुर और संत कबीर नगर कोर्ट पेशी पर सुबह करीब सात बजे पुलिस की एक यूनिट लेकर निकली थी।
विज्ञापन


 

वाहन के चालक राम अनुग्रह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस मोड़ के पास एक ट्रक खड़ा था। उसे ओवरटेक करते समय सामने से दूसरा ट्रक आ गया। भिड़ंत से बचने के प्रयास में पुलिस वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 100 नंबर को हादसे की सूचना देने पर पीआरवी मौके पर पहुंची। 

ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला गया। हादसे में इंचार्ज एसआई नंदलाल, चालक राम अनुग्रह तिवारी, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह बघेल, सिपाही यादव, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र दीक्षित, संदीप कुमार घायल हुए। इनमें नंदलाल, देवेंद्र सिंह बघेल, सिपाही यादव काफी चोटें आई हैं।

बाकी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। बंदियों की हालत भी ठीक है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि संबधित जिलों की कोर्ट को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। बंदियों को जेल पहुंचा दिया गया है। अगली तारीख में जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed