{"_id":"6a11c40ac4a0df95a10e842c","slug":"accident-in-farrukhabad-two-women-riding-e-rickshaw-died-after-collision-with-bolero-four-injured-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में भीषण हादसा: बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में भीषण हादसा: बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की मौत, चार घायल
Sat, 23 May 2026 08:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 23 May 2026 08:45 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की जान चली गई।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के अचरा रोड स्थित गांव अलादादपुर के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गांव पितौरा निवासी हसीन (54) के ई-रिक्शा से थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी देववती (50) पत्नी श्यामवीर सक्सेना अपनी बेटी रेनू को गांव चिलौली छोड़ने के बाद पौत्री अंशिका (11) के साथ घर जा रही थीं।
विज्ञापन
इसके अलावा ई-रिक्शा में संकिसा निवासी सुधा (50) पत्नी दिनेश भी सवार थीं। उनकी पुत्री लवली (20), अचरा निवासी रजत (27) भी ई-रिक्शा में बैठा था। लवली अपनी मां सुधा के साथ दवा लेने कायमगंज आई थीं और वापस जा रही थीं। इसी दौरान गांव अलादादपुर के पास अचरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे देववती व सुधा की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी ई-रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक समेत कार सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन