{"_id":"60ba76768ebc3e00d551ed3a","slug":"accident-fatehpur-news-kanpur-news-knp632260583","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की हादसे में मौत
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे से करीब सात किमी दूर दिलवालपुर मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों के परिजनों को जब सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
बिंदकी कोतवाली के कोरवा गांव निवासी अजय कुमार ( 22), अखिलेश कुमार (20), संदीप (21) और श्यामू (19) शुक्रवार शाम को बरात में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। बरात गांव के विमल प्रजापति की थी, जो गाजीपुर थानाक्षेत्र के मखदूमपुर जा रही थी।
चारों युवक एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के जा रहे थे। रात करीब आठ बजे जैसे ही यह लोग दिलवालपुर मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। राहगीरों ने हादसा देख पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर सीएचसी बिंदकी आ गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शवों को मर्च्युरी भेज दिया।