{"_id":"604fb6dd8ebc3ec3982c8c85","slug":"accident-dehat-news-knp6178698105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़े से टकराकर खड्ड में पलटी स्कार्पियों, बीएड छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़े से टकराकर खड्ड में पलटी स्कार्पियों, बीएड छात्रा की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर रायपुर रोड़ पर भिखनापुर गांव स्थित एक डिग्री कॉलेज के नजदीक अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे सूखे शीशम के पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार कानपुर की रहने वाली बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो चला रहा कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा का रहने वाला सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया।
कानपुर के संघर्ष नगर, न्यू बस्ती, कर्रही की रहने वाले प्रवीण पांडेय की बेटी निशा पांडेय (25) बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। क्लास शुरू होने पर वह सोमवार को कॉलेज आई थी। यहां से वह स्कार्पियो से कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा के रहने वाले राजकुमार के बेटे सहपाठी मयंक द्विवेदी (26) के साथ घर लौट रही थी। स्कार्पियो मयंक चला रहा था। रायपुर गजनेर रोड पर कुछ दूर चलने पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर शीशम के सूखे पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस से दोनों को पहले सरवनखेड़ा पीएचसी फिर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टर ने निशा पांडेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि मयंक को परिजन कानपुर ले गए। जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे निशा के पिता व भाई आकाश फफक पड़े। इधर सूचना पर पामा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्कार्पियो कब्जे में ली। थानाध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जल्दी घर पहुंचने के लिए ली थी लिफ्ट
सरवनखेड़ा। निशा कॉलेज के लिए घर से अकेली आई थी। यहां क्लास खत्म होने के बाद वह कॉलेज के बाहर निकली तो स्कार्पियो से मयंक दिख गया। निशा को देख उसने गाड़ी रोक दी तो निशा ने घर चलने की बात कही। जल्दी घर पहुंचने के लिए निशा स्कार्पियो में सवार हो गई। वह पीछे की सीट पर बैठी थी। लेकिन अनहोनी में उसकी जान चली गई। रुंधे गले से पिता प्रवीण ने बताया कि मूल रूप से उन्नाव जिले के थाना बारा सगवर के ओज गांव काटी मुबारकपुर के रहने वाले हैं। बीस वर्ष से कानपुर में पत्नी सुनीता, बेटी व बेटे के साथ किराये के मकान में रहकर आइसक्रीम फैक्टरी में काम करते हैं। बेटा बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी भी करता है। बेटी पढ़कर काबिल बने इसके लिए उसे बीएड करा रहे थे। नहीं पता था कि अनहोनी हो जाएगी। (संवाद)

निशा पांडेय का फाइल फोटो।- फोटो : AKBARPUR