फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

नहर पुल पर आमने सामने से कार टकराईं, तीन लोग घायल

Sat, 29 Aug 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
accident
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। शुक्रवार की दोपहर ककवन कस्बे में लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर नहर पुल के पास तेज रफ्तार कर की सामने से एक अन्य कार से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में कानपुर के एक अस्पताल से गांव लौट रही प्रसूता, उसका बच्चा, पति व देवर घायल हो गए।
विज्ञापन

कानपुर देहात के नौहानौ गांव निवासी अभिमन्यु अपनी पत्नी का कानपुर प्रसव कराने के बाद घर लौट रहे थे। ककवन नहर पुल पर सामने से आए एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में पत्नी, बच्चा व भाई राघवेंद्र घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार मौके से फरार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में किसी पार्टी के सवार कुर्ता पैजामा पहने कई लोग बैठे थे। घायल प्रसूता, बच्चे को सीएचसी ककवन में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने एक पार्टी के नेता का स्वागत समारोह ककवन कस्बे में किया था। जिसमें शामिल होने कई लोग कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे। तभी सामने से आई कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed