{"_id":"606624888ebc3edc0649d02e","slug":"accident-akbarpur-news-knp621018865","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति, युवक के पहुंचे शव, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति, युवक के पहुंचे शव, मची चीख पुकार
विज्ञापन
रीतू यादव की मौत पर बिलखती मां सुषमा व बहन वर्षा।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद/सिकंदरा (कानपुर देहात)। अकबरपुर कस्बे के मोहम्मदपुर गांव के पास कानपुर इटावा हाईवे पर सड़क हादसे में दंपति समेत तीन की मौत के बाद गुरुवार को शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बाद में नैला के कॉलेज संचालक का कानपुर के अरौल घाट पर, जबकि रानीपुर के दंपति का यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुधवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास सड़क हादसे में रसूलाबाद के नैला गांव ननिहाल में रहने वाले कॉलेज संचालक रीतू यादव व सिकंदरा के रानीपुर गांव के दंपति सुमित व सपना की मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। रीतू के मामा पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि रानीपुर के दंपति की बाइक अपनी लेन में थी। पीछे से किसी वाहन की टक्कर से वह दूसरे लेन में पहुंच गए। इसके बाद यह हादसा हुआ। नैला गांव में पहुंचे पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, कुलदीप यादव, सुरेश यादव, पंकज दुबे सहित जगदेव कुरील आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।
रीतू की चार मई को थी शादी
रसूलाबाद। नैला कटरा गांव ननिहाल में रह रहे रीतू की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव का माहौल दूसरे दिन गमगीन रहा। मामा पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि रीतू की शादी चार मई को थी। जबकि उसकी बहन वर्षा की शादी छह मई को है। बहन को शादी में बुलेट देने के लिए वह कानपुर खरीदने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
माता-पिता के शव देख बिलख पड़े मासूम
कानपुर देहात। अकबरपुर मोहम्मदपुर के पास हुए सड़क हादसे में सिकंदरा के रानीपुर में रहने वाले दंपति सुमित व सपना की मौत हो गई। गुरुवार को दोनों का शव घर पहुंचा। माता-पिता के शवों को देख मासूम साहिल (5), सुहैल (7) बिलख उठे। बाबा लखपत कटियार व डेरापुर के जरौली गांव के नाना अशोक कुमार बच्चों को समझाते रहे। अंतिम संस्कार के लिए जैसे ही शव उठा तो मासूम दहाड़ मारकर रोने लगे। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

मां सपना व पिता सुमित की मौत के बाद बाबा लखपत की गोद में साहिल व सोहेल।- फोटो : AKBARPUR