फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

Sun, 14 Mar 2021 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे के बाद पलटा पड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। दोस्त के घर बाइक से जा रहे दो सवारों को नन्थू गांव के सामने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, इसके बाद पलट गया। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, लेकिन पीछे बैठा मृतक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

बरौर क्षेत्र के जगम्मनपुर डेरा गांव का रहने वाला बृजकिशोर (30) बहन को ससुराल छोड़ने मंगलपुर क्षेत्र के जसापुर गांव गया था। तभी जसापुर में ही अपनी बहन के यहां मौजूद मंगलपुर के रणधीरपुर का रहने वाला दोस्त सुनील (20) पुत्र सरनाम सिंह मिल गया। शनिवार को सुनील दोस्त बृजकिशोर के साथ बीमार पिता शंभूदयाल को देखने बाइक से जा रहा था। बाइक को बृजकिशोर चला रहा था और सुनील पीछे बैठा था। नन्थू गांव के सामने विपरीत दिशा से आए रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और पलट गया। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज अपने वाहन से घायलों को डेरापुर सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में सुनील की मौत हो गई। वह गांवों में जाकर बाल खरीदता था। हादसे की जानकारी पर मृतक की मां अनीता, भाई बॉबी, रोहित, मोहित, चिनवा, बहन प्रिया समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि सुनील अविवाहित था। मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed