फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

हाईवे पार करने में दो युवकों की मौत

Mon, 01 Feb 2021 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक बबलू का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात) । महमूदपुर गांव के सामने शनिवार की रात हाईवे पार करते समय वाहन की टक्कर से बक्सी डेरा गांव निवासी बबलू (35) की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन

बक्सी डेरा गांव निवासी वेदपाल नायक ने बताया कि भतीजा बबलू (35) मजदूरी करके परिजनों का भरण पोषण करता था। तीन दिन पहले घर से मजूदरी के लिए निकला था। रविवार की दोपहर हाईवे के किनारे शव पड़ा होने की जानकारी पर भीड़ एकत्र हो गई। घटनास्थल के पास एक मानसिक रूप से बीमार महिला रहती है, उसने शव पर कंबल डाल दिया था। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मृतक के चाचा वेद पाल नायक ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू तीन साल पहले बेटी पूनम (8), बेटा अर्जुन (6) को छोड़कर मायके चली गई थी। बबलू अक्सर शराब पीता था, दोनों के बीच विवाद होता था। मृतक अपने पिता पालेश्वर व दोनों बच्चों का मजदूरी करके भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर में हाईवे पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से आशापुरवा, अकबरपुर निवासी रोहित(30) की मौत हो गई। पैदल हाईवे पार करते समय हादसा हुआ। आशापुरवा निवासी रोहित दिल्ली की फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में घर लौट आया था। मजदूरी कर परिवार चला रहा था। शनिवार को किसी काम से अकबरपुर आया था। रात में मोहम्मदपुर के पास हाईवे पार करते समय वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल रोहित को जिला अस्पताल भेजा। उसे हैलट रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पत्नी राशि, मां गंगा देवी रोने लगी तो पांच वर्षीय बेटा आर्यन बिलखने लगा। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed