{"_id":"60146f618ebc3e2c5153e103","slug":"accident-akbarpur-news-knp608763122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से शटरिंग मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से शटरिंग मजदूर की मौत
विज्ञापन
पप्पू की फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सजावापुर और जोत गांव के तीन स्कूटी सवार युवकों को तहसील गेट के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत मौके पर हो गई। जबकि अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वह दिल्ली में शटरिंग का काम करता था। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के सजावारपुर निवासी रामकृष्ण कठेरिया का बेटा पप्पू (25) जोत निवासी अपने साथी कल्लू व राधे वर्मा के साथ स्कूटी से रसूलाबाद में मोबाइल की बैटरी लेने गया था। तहसील गेट के पास बिल्हौर रोड पर स्थित मोबाइल की दुकान से बैटरी लेने के लिए तीनों युवक स्कूटी से उतर गए। इसी दौरान बिल्हौर की तरफ से आ रहे ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे पप्पू काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि दोनों साथी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। वहीं कस्बाइयों ने आजाद चौक पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। साथ ही अतिक्रमण हटाए जाने की भी मांग की है। एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि शनिवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। ब्रेकर के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।