{"_id":"6009e0988ebc3e31472c5d22","slug":"accident-akbarpur-news-knp6073830185","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को टक्कर मार हाईवे पर पलटी पिकअप, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को टक्कर मार हाईवे पर पलटी पिकअप, लगा जाम
विज्ञापन
रनियां में हाईवे पर पलटी पिकअप हटवाती पुलिस।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। गुरुवार की शाम अकबरपुर की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने रनियां पड़ाव पर हाईवे पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। इससे महिला घायल हो गई। हादसे के चलते कानपुर जाने वाली लेन पर करीब 23 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन व जेसीबी से पिकअप को हटवाया।
गजनेर थाना क्षेत्र के पामां गांव निवासी सन्नो देवी (55) गुरुवार को अकबरपुर में दवा लेने गई थी। वापस आते समय वाहन से रनियां पड़ाव पर उतर गई। हाईवे पार करते समय अकबरपुर की ओर से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कानपुर जाने वाली हाईवे की लेन पर एक किलोमीटर जाम लग गया। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद क्रेन व जेसीबी बुलाकर हाईवे पर चालक को हिरासत में लिया गया है। पिकअप को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, महिला को टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन कानपुर जाने वाली सर्विस पर पलट गई। इससे जाम लग गया। पुलिस ने महिला को ऑटो में जिला अस्पताल भेजने की कोशिश की, लेकिन उसने इंकार कर दिया। हाईवे की एंबुलेंस जाम में फंस गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद एंबुलेंस घटनास्थल तक पहुंच सकी और महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।