फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accident

छह घंटे बाद कुएं से निकाला जा सका युवक का शव

Sat, 31 Oct 2020 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
accident
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के सुभाष नगर में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक गुरुवार की शाम कुएं में कूद गया था। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी उसका शव कुएं से बाहर निकाल सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी रामआसरे गौतम का बड़ा बेटा विनय गौतम (23) शराब के नशे में पिता की कबाड़ की दुकान पर पहुंचा था। यह देखकर उसके पिता ने डांट दिया तो वह कुएं में कूद गया। पिता ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दमकल जवानों की मदद से कुएं में कांटा डालकर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने कांटे डालकर शाम पांच बजे से उसे ढूंढने का प्रयास शुरू किया। रात 11 बजे उसकेे पैंट की बेल्ट एक काटें में फंस गई। उसे खींच कर बाहर निकाल लिया गया। कुआं जर्जर होने की वजह से कोई दमकल कर्मी उसमें उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार कई घंटे मशक्कत के बाद शव निकाला जा सका। शव बाहर आते परिजनों में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में मृतक सबसे बड़ा था। भाई विकास, ऋतिक के अलावा उसकी दो बहनें व मां बिलखती रहीं। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि छह घंटे मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने कुएं से शव निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed