{"_id":"5f88a1e68ebc3e9bc10495b0","slug":"accident-akbarpur-news-knp5887286111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद पुलिस।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे में कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर जा रही दो सगी बहनों को बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने भाग रहे कार चालक को धर दबोचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की।
क्षेत्र के उसरी गांव निवासी देवेंद्र प्रताप पाल की बेटी स्वाति सिंह (13) कक्षा-आठ की छात्रा थी। दूसरी बेटी लकी (11) कक्षा-सात की छात्रा है। गुरुवार को दोनों सगी बहने रसूलाबाद कोचिंग पढ़ने गई थी। दोनों एक साइकिल से घर वापस जा रही थीं। बेला रोड पर डिग्री कॉलेज के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले स्वाति ने दम तोड़ दिया, जबकि लकी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने भाग रहे कार चालक को रसूलाबाद पहाड़ीपुर के बीच गाड़ी सहित पकड़ लिया। छात्रा की दादी तीरथवती, बाबा नाथूराम पाल, मां सुमन देव, पिता देवेंद्र प्रताप व छोटा भाई ओमजी का रो-ररोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्र ने बताया कि चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।