{"_id":"5f062b6b8ebc3e63687e9e70","slug":"accident-akbarpur-news-knp5701136155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को कुचल बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को कुचल बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास बुधवार को हाईवे पर औरैया की ओर जा रही बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसके बाद कार किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर पलट गई। जोरदार धमाका होने पर लोग दौड़ पड़े। हादसे में बाइक सवार कसोलर, मंगलपुर निवासी प्रवेश दीक्षित (45) और कार सवार प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी सौरभ (25) की मौत हो गई। दूसरे घायल कार सवार को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बुधवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस निवासी सौरभ दोस्त अमन के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। दोपहर बाद कांधी के पास पहुंचने पर कार ने आगे जा रहे मंगलपुर थाने के गांव कसोलर निवासी प्रवेश दीक्षित को कुचल दिया। इसके बाद बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा कर पलट गई। तेज धमाका होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार प्रवेश दीक्षित की मौके पर मौत हो गई।
कार में फंसे गंभीर घायल सौरभ व अमन को पुलिस ने सीएचसी सिकंदरा भेजा। वहां डॉ. विशाल कुमार ने परीक्षण के बाद सौरभ को मृत घोषित कर दिया। अमन को हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।