{"_id":"5d3a099a8ebc3e6d16352a98","slug":"accident-akbarpur-news-knp5036938194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टेंपो पलटा, 14 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टेंपो पलटा, 14 जख्मी
विज्ञापन
कानपुर देहात। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शरीक होने आ रहे लोगों से भरा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे दस लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है। हादसा गुरुवार को अकबरपुर इलाके में हुआ।
मक्खनपुर फिरोजाबाद निवासी तौफीक अली के रिश्तेदार रुरवाहार गांव (अकबरपुर) में रहते हैं। बुधवार को रिश्तेदार रहमत की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तौफीक परिवार के साथ टेंपो से फिरोजाबाद से रिश्तेदार के घर जा रहा था।
अकबरपुर के नरिहा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे। इन लोगों ने टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
--------