फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accidant

महोबा में निर्माणाधीन भवन की दीवार ढही, तीन मरे

Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
accidant
महोबा। बिलवई चुंगी के पास रविवार की रात निर्माणाधीन भवन की दीवार ढहने से तीन श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने एक घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद शवों को मलबे से निकाला। सूचना मिलने पर डीएम समेत पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिलवई चुंगी के पास हो रहे भवन निर्माण पर पुरातत्व विभाग ने रोक लगा दी थी। कुछ दिन पहले एसडीएम राजेश यादव ने नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद भवन का निर्माण कराया जा रहा था। रविवार की रात तकरीबन आठ बजे दीवार के ऊपर छज्जा डाला जा रहा था। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन

इस हादसे में मध्यप्रदेश के गढ़ी मलहरा निवासी कैलाश (35), गौरिहार छतरपुर निवासी जयराम प्रजापति (30) व शहर के राठ चुंगी निवासी बल्लू (28) मलबे में दब गए। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर लगभग एक घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डीएम सत्येंद्र कुमार, एसडीएम राजेश यादव, एएसपी आरके गौतम, सीओ रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दीवार गिरने से तीन श्रमिकों की मौत के बाद कब्जा धारक मौके से फरार हो गया। उधर, डीएम सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को जो भी संभव होगी सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed