{"_id":"605ce5ca8ebc3e76a253e4d5","slug":"accidant-akbarpur-news-knp619924068","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाले ढाबा संचालक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाले ढाबा संचालक को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अवैध रूप से शराब पिलाने से मना करने पर आबकारी इंस्पेक्टर से मारपीट करने वाले ढाबा संचालक व उसके भाई को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां न्यायिक हिरासत मेें जेल भेज दिया गया।
बुधवार दोपहर अकबरपुर क्षेत्र के आबकारी इंस्पेक्टर गिरिराज, प्रधान सिपाही अजय कुमार व उदय कुमार कानपुर-इटावा हाईवे किनारे ढाबों पर चेकिंग करने निकले थे। अकबरपुर क्षेत्र के कृपालपुर के पास पंजाब ढाबा पर कुछ लोगों को शराब पीते मिलने पर आबकारी इंस्पेक्टर ने मना किया था। ढाबा संचालक जनपद औरैया के रहने वाले प्रमोद सिंह व उसके सगे भाई गुड्डू सिंह ने आबकारी इंस्पेक्टर से अभद्रता कर दी। मना करने पर दोनों मारपीट करते हुए धक्का देकर गिरा दिया था।
आबकारी इंस्पेक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक भाइयों को गिरफ्तार किया था। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पंजाब ढाबा संचालक सगे भाइयों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।