फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   accidant

आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी वॉल्वो बस, तीन यात्री घायल

Fri, 26 Mar 2021 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
accidant
सिकंदरा में पक्की महटौली के पास खड़ी दुर्घटनाग्रस्त वॉल्वो बस। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। पक्की महटौली के पास इटावा-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह कानपुर जा रही वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस की तीन सवारियां घायल हो गईं। एक को गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया। इधर, ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली से सवारियां लेकर कानपुर जा रही वॉल्वो बस गुरुवार सुबह सिकंदरा पक्की महटौली के पास पहुंची। वहां आगे चल रहे ट्रक के बाएं हिस्से से बस टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार कानपुर केडीए कालोनी के अफ जल (25), पंजाब के पटियाला के प्रगतिशील (25), नोएडा सेक्टर-36 के आशीष कुमार (45) घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को एबुंलेंस से सिकंदरा सीएचसी भेजा गया। वॉल्वो बस चालक पंजाब पटियाला के जगदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि बस में 45 सवारियां थी। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक चालक ने दाहिनी तरफ गाड़ी को मोड़ दिया। बस का बायां हिस्सा ट्रक में पीछे की तरफ भिड़ गया। सीएचसी के डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अफजल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश चंद्र ने बताया कि बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से कानपुर भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed