फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ABVP workers angry with the action taken against MBA student created ruckus

Kanpur News: एमबीए छात्र पर कार्रवाई से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers angry with the action taken against MBA student created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी परिसर में एडीसीपी कार्यालय के बाहर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एमबीए छात्र श्रेयांश अवस्थी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को धरना देकर हंगामा किया। छात्र एडीसीपी से माफी मांगने और कार्रवाई रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद एडीसीपी कपिल देव सिंह पहुंचे तो छात्र उग्र हो गए और एडीसीपी मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाने लगे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एडीसीपी पश्चिम ने छात्रों से सॉरी बोलकर कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं, चर्चा रही कि यूनिवर्सिटी के कैफेटेरिया में दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसमें मारपीट भी हुई थी।

यूनिवर्सिटी गेट पर शुक्रवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान चल रहा था। बताया जाता है कि इसी दाैरान गेट से एमबीए थर्ड सेमेस्टर का छात्र श्रेयांश अवस्थी निकला। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने पूछताछ की तो विवाद हो गया। एडीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर दी। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को हुई छात्र आक्रोशित हो गए और एबीवीपी के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र की अगुवाई में एडीसीपी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे बाद कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र कार्रवाई रद्द करने और एडीसीपी द्वारा छात्र से माफी मांगने की जिद पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक चले हो हल्ला और हंगामे के बाद एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने छात्र पर हुई कार्रवाई को रद्द करने का आश्वासन दिया। तब हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed