कानपुर में भी गालीबाज युवती: 44 सेकेंड के वीडियो में दी 20 गालियां, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के नोएडा के बाद अब कानपुर में एक गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ है।इसमें एक महिला अपनी पड़ोसी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते दिखाई पड़ रही है। अंबेडकरपुरम की इस गालीबाज महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विस्तार
कानपुर में नोएडा के बाद अब कानपुर में भी ‘गालीबाज युवती’ का वीडियो वायरल हो गया। कल्याणपुर निवासी ये युवती वायरल वीडियो में पड़ोस में रहने वाली महिला को गालियां दे रही है। पीड़िता ने इस मामले में कल्याणपुर थाने में मां बेटी के खिलाफ रिपोर्टदर्ज कराई है।
कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी महिला ने का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाली युवती और उसकी मां आए दिन विवाद करते हैं। इससे तंग आकर उन्होंने अपने घर की दीवार ऊंची कर ली थी। इस पर उन लोगों ने रविवार को गालियां देना शुरू कर दिया।
पीड़िता के मुताबिक दोनों ने धमकी दी है कि वह उनके पति को झूठे दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के मामले में फंसा देंगी। वायरल वीडियो में युवती पड़ोसी महिला को धाराप्रवाह गालियां देते हुए धमकी देते दिखाई रही है। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवती और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उनमें सजा का प्रावधान सात साल से कम का है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य निकलेंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
44 सेकेंड के वीडियो में दी 20 गालियां
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गालीबाज युवती 44 सेकेंड में 20 गालियां देती हुई दिखाई दे रही है। पीड़िता के अनुसार यह पहली बार नहीं है। मां बेटी इसी तरह से प्रतिदिन व्यवहार करती है।