{"_id":"67cca497ae81093d5f033cf0","slug":"absconding-ajjus-location-found-in-bareilly-location-changing-every-hour-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1030163-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बरेली में मिली फरार अज्जू की लोकेशन, हर घंटे बदल रहा जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बरेली में मिली फरार अज्जू की लोकेशन, हर घंटे बदल रहा जगह
विज्ञापन
कानपुर। अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रापर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को दूसरे फरार आरोपी की लोकेशन बरेली के पास मिली है। वह पकड़े जाने के डर से हर घंटे अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।
बता दें, अरौल थानाक्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर का 13 वर्षीय बेटा बुधवार शाम को घर से जिम के लिए निकला, लेकिन उसका शव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे बने एक गड्ढे में मिला था। जांच में पता चला कि आरोपी नजर अली उर्फ हुसैनी और प्रधान का भांजा अजहर अली उर्फ अज्जू किशोर को एक महिला मित्र से संबंध बनाने के बहाने बुलाकर ले गया था।
रमजान के चलते अज्जू की पत्नी और हुसैनी की महिला मित्र एक दूसरे से दूरी बनाएं थीं। किशोर को सुनसान जगह ले जाकर दोनों ने उसको रस्सी से बांध दिया और कुकर्म किया। किशोर ने विरोध करते हुए घर जाकर दोनों की करतूत बताने की बात कही तो दोनों ने रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
फिर सिर पर राॅड व पेंचकस से कई वार किए। ईंट से चेहरे पर वार किया और शव को कुएं में फेंककर भाग गए थे। एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी के मुताबिक सर्विलांस टीम लगातार अज्जू की लोकेशन ले रही है। जल्द वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।