फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abominable act of police man in etawah

'पुलिसवाले' का घिनौना कृत्य, मजदूर की नाबालिक बेटी को भी नहीं बख्शा

Fri, 03 Nov 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Abominable act of police man in etawah
जानकारी करते एसएसपी वैभव कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी ने खाकी पर बदनुमा दाग लगा दिया। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना ड़ाला। 
विज्ञापन


जसवंतनगरः थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की नाबालिग पुत्री के साथ सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया। रेप के दौरान किशोरी के चीखने पर उसके परिजन दौड़े तो सिपाही भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन




 

ईंट-भट्ठे पर मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है

Abominable act of police man in etawah
डेमो पिक
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर अपने परिवार के साथ रहता है। भट्ठे पर ही मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। गुुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे मजदूर की 16 वर्षीय बेटी अपनी झोपड़ी से निकलकर पास में स्थित पानी की टंकी से पानी भर रही थी। उसी समय थाना जसवंतनगर की पुलिस चौकी धरवार मेें तैनात सिपाही जितेन्द्र सिंह दो होमगार्डों के  साथ पुलिस की गाड़ी लेकर हाईवे पर खड़ा था।

जैसे ही सिपाही जितेंद्र की नजर मजदूर की बेटी पर पड़ी तो वह होमगार्डों व गाड़ी को हाईवे पर खड़ा कर पानी की टंकी के पास पहुंच गया और किशोरी को दबोच लिया। उसके मुंह को हाथ से बंद करके उसे कुछ दूरी पर ले गया और वहां पर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म के दौरान जब मुंह से उसकी पकड़ ढीली पड़ी तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख सुनकर उसका पिता व अन्य झोपड़ी के लोग निकलकर उस ओर भागे। 


 

पुलिस वाहन मेें बैठकर भाग गया

Abominable act of police man in etawah
डेमो पिक
किशोरी के पिता व अन्य लोगों को आता देख सिपाही जितेंद्र हाईवे किनारे खड़ी पुलिस वाहन मेें बैठकर भाग गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने भट्ठा मालिक को दी। इसके बाद लोगों ने जसवंतनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीवाराम घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर लोगों से पूछताछ की। कुछ ही देर में महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गई। महिला पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की।


 इसके बाद उसके पिता ने चौकी के सिपाही जितेन्द्र सिंह के खिलाफ  उसकी पुत्री के साथ बलात्कार  की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को खोजकर हिरासत में ले लिया। उधर, महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए इटावा रवाना हो गई। 


 
विज्ञापन

सिपाही को किया गया निलंबित

Abominable act of police man in etawah
डेमो पिक
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ जसवंतनगर मोहन लाल भी उनके साथ थे। एसएसपी ने पीड़िता के माता-पिता से घटना के संबन्ध में जानकारी की। एसएसपी ने इस मामले की जांच स्लाइड तैयार करने के लिए लखनऊ से टीम बुलाई है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पीड़िता को हर हालत मेें न्याय मिलेगा। उन्होेंने सिपाही जितेंद्र को तत्काल निलंबित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed