फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abhishek Singhania again became the President, Mayank Khanna the Vice President

Kanpur News: अभिषेक सिंहानिया फिर बने अध्यक्ष, मयंक खन्ना उपाध्यक्ष

Tue, 30 Sep 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Singhania again became the President, Mayank Khanna the Vice President
कानपुर। मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश की 93वीं वार्षिक आम सभा सोमवार को डॉ. गौर हरि सिंहानिया हाल में हुई। इस दाैरान वर्ष 2025-26 के लिए अभिषेक सिंघानिया को दोबारा अध्यक्ष और मयंक खन्ना को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पद की शपथ ली और विश्वास दिलाया कि चैंबर को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वह निरंतर प्रयास करेंगे। सभा में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें अजय कुमार सराओगी, आकाश गोयनका, अनिल कुमार अग्रवाल, अनुराग लोहिया, आशीष सिंह चौहान, डॉ. जेएन गुप्ता, पार्थो प्रतिमकर, प्रेम मनोहर गुप्ता, आरके अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संदीप गुप्ता, सुधींद्र जैन, तरुण गर्ग, वर्षा सिंघानिया, विजय कुमार पांडेय शामिल हैं। इस दौरान मैगजीन टचबेस का विमोचन किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि यह मैगजीन हमारे उद्योग जगत की आवाज है जो प्रदेश में व्यवसाय को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन



चैंबर के काउंसिल सदस्य आशीष सिंह चौहान ने बताया कि मैगजीन व्यावसायिक जगत की चुनौतियों और संभावनाओं को सामने लाने वाला सशक्त मंच बनेगी। पहला अंक होजरी उद्योग को समर्पित है जिसमें इसकी संभावनाएं, चुनौतियां और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया है। आगामी अंक में ज्वैलरी, रियल इस्टेट, डिफेंस, ट्रेड और एक्सपोर्ट जैसे क्षेत्रों को कवर करेंगे। यह मैगजीन उद्योगों की समस्याओं को न केवल दर्ज करेगी बल्कि उन्हें सीधे संबंधित विभागों, नौकरशाही और राज्य मंत्रियों के समक्ष उठाएगी। यहां पर सुशील शर्मा, मुकुल टंडन, डॉ. आईएम रोहतगी, अनिल के सक्सेना, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार गुप्ता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed