{"_id":"5ae5ba6e4f1c1bed778b5976","slug":"abhijeet-singh-kushwaha-at-eighth-position-in-up-board-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th result 2018: किसान के बेटे अभिजीत सिंह कुशवाहा ने पाया यूपी में 8वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th result 2018: किसान के बेटे अभिजीत सिंह कुशवाहा ने पाया यूपी में 8वां स्थान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
अभिजीत सिंह कुशवाह
- फोटो : अमर उजाला
कानपुरः बिठूर में रहने वाले किसान के बेटे अभिजीत सिंह कुशवाहा ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। जबकि शहर में चौथा स्थान पाया है।
द मॉडल इंटर कॉलेज कल्याणपुर सिंहपुर के छात्र अभिजीत बिठूर के सक्सू पुरवा गांव में रहता है। पिता शिवशंकर कुशवाहा और मां रचना गांव की दो बीघा जमीन पर सब्जी की खेती करके अभिजीत और बेटी दिव्या को पढ़ा रहे हैं। खेती करने के साथ ही पिता शिवशंकर उन्नाव की एक फैक्ट्री में काम भी करते हैं। अभिजीत पढ़ाई के साथ खेती में भी परिवार का सहयोग करता है।
अभिजीत ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार को दिया। दिव्या बीएसई प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने के साथ ही भाई को पढ़ाती है। अभिजीत ने स्कूल के अलावा छह से आठ घंटे तक सेल्फ स्टडी करके सफलता हासिल की है। इंटर पास करने के बाद अभिषेक आईएएस बनना चाहता है।