फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Abdul Second in handloom Award Scheme

चमका हुनर, शहर के अब्दुल हफीज बने ‘रनर’

Wed, 28 Jan 2015 03:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 28 Jan 2015 03:33 AM IST
विज्ञापन
Abdul Second in handloom Award Scheme
बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए हथकरघा निदेशालय की ‘जनेश्वर मिश्र हथकरघा पुरस्कार योजना’ के लिए 43 बुनकरों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश स्तर का पहला पुरस्कार  बनारस के अलईपुरा के मुहम्मद मुस्तफा, दूसरा पुरस्कार मीरपुर कैंट, कानपुर के अब्दुल हफीज और तीसरा पुरस्कार गोरखपुर के रसूलपुर के साजिद अहमद को दिया जाना है।

हथकरघा निदेशालय के डिप्टी कमिश्नर केपी वर्मा ने बताया कि मंडल और राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए नाम फाइनल हो गए हैं। पुरस्कार वितरण के लिए रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया से अगले महीने के आखिरी सप्ताह में तारीख ली जा रही है।
विज्ञापन


भव्य आयोजन में सभी चयनित बुनकरों को पुरस्कार दिया जाएगा। कानपुर मंडल स्तर के पुरस्कार में शहर के बुनकरों का दबदबा है। तीनों ही पुरस्कार पर उनका ही कब्जा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सतर पर पहला पुरस्कार पाने वाले को 50 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 35 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 25 हजार रुपये का ड्राफ्ट दिया जाता है।

सभी पुरस्कार पाने वालों को शाल, शील्ड और प्रमाणपत्र दिए जाते हैं। इसके अलावा मंडल स्तर पर पहला पुरस्कार पाने वाले बुनकर को 20 हजार रुपये का ड्रॉफ्ट, एक शाल, शील्ड और प्रमाण पत्र दिया जाता है।

दूसरा पुरस्कार पाने वाले को 15 हजार का ड्रॉफ्ट और तीसरे नंबर पर आने वाले दस हजार रुपये का ड्राफ्ट दिया जाता है।

हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहन और उनको सम्मानित करने के लिए हर साल पुरस्कार दिया जाता है। मंडल और राज्य स्तर पर बुनकरों का पुरस्कार के लिए चयन कर लिया गया है।


फरवरी के आखिरी सप्ताह में भव्य आयोजन कर रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया से बुनकरों को पुरस्कार दिलवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही उनसे अगले के आखिरी हफ्ते में कोई तारीख देने का अनुरोध किया गया है।

तारीख मिलते ही कार्यक्रम स्थल का चयन किया जाएगा। पुरस्कार देने से बुनकरों में और प्रतिस्पर्धा बढ़ती है।


- केपी वर्मा, डिप्टी कमिश्नर, हथकरघा, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed