फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas Nikhat Case, City Kotwal removed for negligence, police arrested SP leader Faraj

अब्बास-निखत मामला: गिरी गाज! लापरवाही को लेकर हटाए गए शहर कोतवाल, सपा नेता फराज को पुलिस ने दबोचा

Tue, 21 Feb 2023 06:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 06:03 AM IST
सार

विधायक अब्बास और उनकी निखत बानो के मामले में शहर कोतवाल को हटा दिया गया है। दरअसल, निखत व परिजनों के ठहरने की जानकारी पुलिस को न लग पाने में उनकी लापरहवाही सामने आई है। वहीं, विधायक और पत्नी की मदद करने के लिए सपा नेता फराज खान को पुलिस ने दबोच लिया है।

विज्ञापन
Abbas Nikhat Case, City Kotwal removed for negligence, police arrested SP leader Faraj
सपा नेता फराज खान और निखत अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में कई जगह विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी व परिजनों के ठहरने की जानकारी पुलिस को न लग पाने को लेकर शहर कोतवाल अवधेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर राजापुर थानाध्यक्ष रहे दीपेंद्र सिंह को कोतवाल बनाया गया।

विज्ञापन

विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत कई दिनों तक जिला मुख्यालय के कपसेठी व कई अन्य जगह में कई दिनों तक परिजनों के साथ ठहरी रही। यहां तक जेल के अंदर भी वह अपने पति से मिलती रही। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस को इस मामले पता नहीं चल सका। इसे लेकर उनको हटाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि बाद में कोतवाली से ही संबद्ध जेल चौकी के प्रभारी ने ही पूरे मामले का भंडाफोड़ भी किया है। उन्हीं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात भाष्कर मिश्र को राजापुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबध में एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि उनको स्वास्थ्य कारणों को लेकर हटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबोचा गया सपा नेता फराज
वहीं, जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी व अन्य परिजनों को मिलाने से लेकर अन्य तरह की मदद करने के मामले में प्रकाश में आए सपा नेता फराज खान को पुलिस ने दबोच लिया है। सपा नेता पर आरोप है कि उसने निखत बानो व उसके परिजनों की कर्वी शहर से लेकर कई जगह मदद की है।

रिमांड में निखत-नियाज ने कबूली है बात
यह जानते हुए कि वह जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी व उसके परिजन हैं। पुलिस रिमांड में निखत व उसके चालक नियाज ने भी इस बात को स्वीकार किया है। इसके बाद से रविवार को कोतवाली पुलिस ने उसके घर में छापा डाला था।

सपा नेता से फराज खान से होगी पूछताछ
सपा नेता के न मिलने पर उसके पिता और भाई को पूछताछ के लिए ले गए थे। सोमवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम ने सपा नेता फराज खान को राजापुर के पास से पकड़ा है। इससे आगे की पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य जानकारियां भी मिल सकें।

सपा जिलाध्यक्ष बोले- बेवजह किया जा रहा है परेशान
प्रभारी कोतवाल प्रभुनाथ ने बताया कि सपा नेता की कार की भी तलाश की जा रही है। वहीं इस संबध में सपा नेता के परिजनों ने दावा किया कि पुलिस की तलाशी के दौरान उसने खुद को सरेंडर किया है। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि उनके नेता को बेवजह परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed