फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Abbas and Nikhat  Ansari Jail Scandal, Money not withdrawn from jailers account, yet loan and installment paym

अब्बास-निखत ‘जेलकांड’: जेलर के खाते से 13 महीने में नहीं निकले रुपये, फिर भी लोन-किश्त का हुआ पेमेंट

Sat, 06 May 2023 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 May 2023 11:53 AM IST
सार

Chitrakoot News: विवेचना अधिकारी सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें जेल अधिकारी कर्मचारी के अलावा चित्रकूट के सहयोगी नवनीत व फराज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Abbas and Nikhat  Ansari Jail Scandal, Money not withdrawn from jailers account, yet loan and installment paym
विधायक अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र व विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो की गैरकानूनी मुलाकातें करवाने का मामले में चार्जशीट अदालत में दायर कर दी गई है। 850 पेज की चार्जशीट में जेल अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक की करतूतें दर्ज हैं।

विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आ रही है कि जेल अधीक्षक ने 13 माह दस दिन तक अपने खाते से वेतन ही नहीं निकाला। अब उन्हें अदालत में इसका जवाब देना होगा कि बिना वेतन के परिवार का खर्च कैसे चल रहा था। जेल अधीक्षक पर मामले में कई गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी मुलाकातों के बदले उन्हें अच्छी खासी रकम व मंहगे गिफ्ट मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया कि उन्होंने अपने एक बैंक खाते से एक जनवरी 2022 से लेकर 10 फरवरी 2023 तक वेतन ही नहीं निकाला। लोन की किश्त के अलावा 12 लाख रुपये कार की पेमेंट भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के खिलाफ चार्जशीट बाकी
विवेचना अधिकारी सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इसमें जेल अधिकारी कर्मचारी के अलावा चित्रकूट के सहयोगी नवनीत व फराज भी शामिल हैं। एक अन्य आरोपी वाराणसी से पकड़े गए शहबाज के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही इसकी भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

11 फरवरी को डीएम और एसपी ने मारा था जेल में छापा
जिला जेल में 11 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने छापा मारकर विधायक अब्बास की पत्नी निखत बानो को एक अधिकारी के कमरे में पकड़ा था। वह पति से गैरकानूनी तरीके से मिलने आई थी। उसके वाहन चालक नियाज अंसारी को भी पकड़ा गया था। 

कई नामजद समेत अज्ञातों पर हुई थी रिपोर्ट
गौली चौकी प्रभारी श्याम देव सिंह ने कर्वी कोतवाली में अब्बास, उनकी पत्नी निखत, जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, चंद्रकला, ड्राइवर नियाज, वार्डर जगमोहन और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गृह विभाग के आदेश पर डीआईजी जेल प्रयागराज को जांच सौंपी गई थी।

जेल अधीक्षक समेत आठ हुए थे निलंबित
मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, दो डिप्टी जेलर और कुछ वार्डर समेत आठ लोग निलंबित किए गए थे। निखत और ड्राइवर नियाज को भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर कोर्ट में पेश किया गया था। डीआईजी विपिन मिश्रा व एसपी वृंदा शुक्ला ने खुलासा किया था।

जेलर चंद्रकला का भी था हाथ
बताया था कि जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार और वार्डर जगमोहन ने निखत और अब्बास को मिलाने के नाम पर मोटी रकम और कई तरह के महंगे गिफ्ट लिए। निखत से अब्बास की मुलाकात कराने में डिप्टी जेलर चंद्रकला का भी हाथ था।

जांच में हुआ था ये बरामद
इसके पास से घूस के पांच लाख 80 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, एक कार बरामद हुई थी। जेलर के आवास के बाथरूम से चार लाख कैश मिला था। फिलहाल सभी जेल में हैं। जेल की कैंटीन के ठेकेदार नवनीत सचान व सहयोगी सपा नेता फराज खान को भी पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा था, जो लखनऊ जेल में बंद हैं।

पूछताछ के दौरान अशोक सागर व जेलर संतोष कुमार ने कार खरीदने और उनके घर मिले पैसों का ब्योरा नहीं दे पाए थे। पूछताछ में उन्होंने कबूला था कि अब्बास अंसारी से मिले पैसों से कार खरीदी थी। इसका नकद भुगतान किया था। जेल अधीक्षक के एक बैंक खाते से 13 माह 10 दिन तक कोई रकम नहीं निकाली गई है। ऐसे में कई सवाल सामने आए हैं। चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है।  -हर्ष पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed