फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aasra Colony: boundary wall, paved roads and drains will be built with Rs 5.60 crores

आसरा कॉलोनी : 5.60 करोड़ से बनेगी चहारदीवारी, पक्के रास्ते व नाला-नाली

Mon, 10 Feb 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aasra Colony: boundary wall, paved roads and drains will be built with Rs 5.60 crores
कानपुर देहात। अकबरपुर में रूरा मार्ग किनारे बनी आसरा कॉलोनी में चहारदीवारी, पक्के रास्ते और जल निकासी के लिए नाले नाली बनाने को अब 5.60 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई गई है। नगर निकाय इसे शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है। मंजूरी मिलने पर काम होंगे।
विज्ञापन


आसरा कॉलोनी में 888 आवास हैं। इस समय 480 परिवार आवासित हैं। यहां सुरक्षा के लिए चहारदीवारी नहीं है। जल निकासी के लिए नालियां और आवागमन के लिए पक्के रास्ते नहीं हैं। ऐसे में कच्चे नाले से जलनिकासी से गंदगी रहती है। वहीं मच्छर पनपते हैं। चहारदीवारी न होने से परिसर असुक्षित है। जबकि रास्ते कच्चे होने से बारिश में कीचड़ से निकलना दूभर होता है। यहां रहने वाले सुविधाओं की मांग लगातार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले से भी लोगों ने गुहार लगाई थी। इस पर उन्होंने एडीएम को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निकाय के जेई ने 1.32 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई थी। हांलाकि इसमें चहारदीवारी शामिल नहीं थी। कॉलोनी की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है। इसपर डीपीआर बनाने का जिम्मा सीएनडीएस को दिया गया। अब सीएनडीएस ने 5.60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया है। यह प्रस्ताव नगर निकाय की ओर से शासन को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि करीब तीन साल पहले सीएनडीएस ने डीपीआर बनाई थी, लेकिन शासन से बजट नहीं मिला। सीएनडीएस के पास ब्याज का करीब 90 लाख रुपये उपलब्ध है। इसके बाद शेष धनराशि की मंजूरी की जरूरत है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि सीएनडीएस की ओर से तैयार की गई डीपीआर का अध्ययन कर जल्द की आवश्यक कदम उठाया जाएगा।



.........................एक नजर में डीपीआर
इंटरलॉकिंग व सड़क निर्माण के लिए 1.21 करोड़ रुपये बजट की जरूरत है। चहारदीवारी के लिए करीब 78 लाख रुपये, पार्क के लिए लगभग 38 लाख रुपये, नाला व नालियों के निर्माण के लिए करीब 50 लाख रुपये, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 53 लाख रुपये, दो गेट बनाने के लिए 1.6 लाख रुपये, मिट्टी पुराई कार्य के लिए करीब 55 लाख रुपये, एक पुलिया निर्माण के लिए लगभग 8 लाख रुपये और परिसर में पेयजल के लिए सात हैंडपंप लगाने को करीब 5 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed