फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aaradhya Hospital Case, bacteria found in samples of patients

Aaradhya Hospital Case: रोगियों के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, ओटी से संक्रमण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 29 Nov 2022 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 01:15 PM IST
सार

आराध्या हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह मरीजों की रोशनी चली गई थी। कल्चर सेंसिटिविटी टेस्ट में बैक्टीरिया पाया गया।  विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमण का कारण बैक्टीरिया ही है। कल्चर रिपोर्ट आते ही टीम फाइनल रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
Aaradhya Hospital Case, bacteria found in samples of patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में आराध्या आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद रोगियों की आंखों की रोशनी जाने के मामले में सोमवार को रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ संक्रमण का कारण बैक्टीरिया बता रहे हैं। कल्चर सेंसिटिविटी टेस्ट में बैक्टीरिया मिला है। इसकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

इसके बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञों को मंगलवार को रिपोर्ट मिल जाएगी। अब यह देखा जाना है कि कल्चर सेंसिटिविटी टेस्ट में कौन सा बैक्टीरिया मिलता है। अगर ओटी में पाया जाने वाला सूडोमोनास बैक्टीरिया मिला, तो अस्पताल की लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन

हॉस्पिटल संचालक ने ओटी टेस्ट की जांच टीम को जो रिपोर्ट दिखाई है, उसमें जीरो बैक्टीरिया बताया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि अस्पताल की ओटी और रोगियों की आंखों से लिए गए मवाद के सैंपल की जो कल्चर टेस्ट रिपोर्ट आएगी, उसी के लिहाज से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आराध्या आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले पांच रोगी हैलट में भर्ती हैं। इनकी आंखों का संक्रमण नियंत्रित करने के लिए दवाएं दी जा रही हैं, लेकिन कोई रोगी दोबारा सर्जरी कराने के लिए राजी नहीं हुआ। कल्चर रिपोर्ट आने के बाद इलाज की नई रणनीति अपनाई जाएगी।

सीएमओ डॉ. रंजन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर दी है। हॉस्पिटल बंद है। रोगी भर्ती करने की अनुमति नहीं है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed