{"_id":"5a3e79754f1c1b09788b47c5","slug":"aap-leader-sanjay-singh-says-politics-of-religion-gets-ruined","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध लेखक कालमार्क्स का जिक्र करते हुए आप प्रवक्ता ने भाजपा पर किया 'बड़ा प्रहार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध लेखक कालमार्क्स का जिक्र करते हुए आप प्रवक्ता ने भाजपा पर किया 'बड़ा प्रहार'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि इन दिनों देश में धर्म की राजनीति की जा रही है। बांदा में उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध लेखक कालमार्क्स ने कहा था कि जिस देश को बर्बाद करना हो वहां की जनता को धर्म की अफीम पिला दो। वह देश अपने आप बर्बाद हो जाएगा।
शनिवार को यहां आए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पार्टी की बुंदेलखंड स्तरीय बैठक में कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया और ईराक धार्मिक उन्माद के चलते बर्बाद हुए। हमारे देश का नौजवान और बुद्धिजीवी सचेत नहीं हुआ तो हमारे देश का भी यही हश्र होगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने देश के युवाओं से कहा कि धर्म की राजनीति के बहकावे मेें न आकर सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें और देश को बचाएं।
बैठक में पार्टी के बुंदेलखंड संयोजक मुरारीलाल जैन ने हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रत्याशियोें के प्रदर्शन की समीक्षा की। कहा कि अभी संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। बांदा जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इनमें सपा लोहिया वाहिनी के कमर खां, जुबैर खां, इरशाद, इमरान खां, रिजवान, उमर खां, बाबर खां, भीम खटिक, हाशिम, आरिफ, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्ता, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद यूनुस आदि शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत करते हुए सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
बैठक में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमन सिंह आजाद (हमीरपुर), दीनदयाल काका (उरई), कालीचरण वर्मा (महोबा), पिंटू शुक्ला (चित्रकूट), अवधेश सिंह (बांदा), हरदयाल सिंह (ललितपुर) सहित योगराज सिंह, नीरज सिंह, प्रेमलता शर्मा, सुभाष सिंह, पप्पू यादव, फिरोज खां, अनुराग, विष्णु चंदेल, पंकज सिन्हा, जितेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र चुनाले, हलीम, अलीम अहमद, इरफान सौदागर, राजकुमारी, अल्ताफ अली, ओमप्रकाश तिवारी आदि शामिल रहे।