{"_id":"6305bf9b8f77bb55f651dd9a","slug":"aanchal-murder-fear-of-affecting-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल हत्याकांड: विवेचक ने रिकॉर्डिंग की सीडी बताई करप्ट, सीपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंचल हत्याकांड: विवेचक ने रिकॉर्डिंग की सीडी बताई करप्ट, सीपी से शिकायत
Wed, 24 Aug 2022 11:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:36 AM IST
सार
काकादेव के रानीगंज निवासी आंचल खरबंदा के पिता पवन ग्रोवर ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से बताया कि आंचल ने मौत से पहले 12 व 13 नवंबर को हेल्पलाइन नंबर 181 व 112 पर कॉल कर पति और सास के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी रिकॉर्डिंग आंचल के मोबाइल से सीडी में कॉपी कर विवेचक को दी गई थी। पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आंचल हत्याकांड में मायके वालों ने पुलिस पर विवेचना को प्रभावित करने की आशंका जताई है। आंचल ने मौत से पहले पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर पति व सास की शिकायत की थी। इसकी रिकॉर्डिंग एक सीडी में परिजनों ने विवेचक को जांच में मदद के लिए मुहैया कराई थी, जो अब करप्ट बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसका लाभ आरोपियों को मिल सकता है। यह शिकायत मंगलवार को आंचल के पिता ने सीपी (पुलिस कमिश्नर) से की। अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। काकादेव के रानीगंज निवासी आंचल खरबंदा के पिता पवन ग्रोवर ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से बताया कि आंचल ने मौत से पहले 12 व 13 नवंबर को हेल्पलाइन नंबर 181 व 112 पर कॉल कर पति और सास के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसकी रिकॉर्डिंग आंचल के मोबाइल से सीडी में कॉपी कर विवेचक को दी गई थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के आदेश दिए गए हैं। करप्ट सीडी की दूसरी प्रति यूपी डायल 112 कार्यालय से निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन
यह था मामला
पिछले साल 19 नवंबर को खाद्य मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल का शव सुसराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला था। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने पति सूर्यांश, सास निशा, नंदोई पुनीत कोटवानी, नंद निकिता कोटवानी, फूफा भरत ग्रोवर उर्फ काकू, बुआ मीनाक्षी ग्रोवर, तान्या ग्रोवर, बुआ अन्नू खुल्लर के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पति, सास और फूफा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।