{"_id":"5fe95e1d8ebc3e08bd21f5d0","slug":"aam-aadmi-party-will-contest-panchayat-elections-on-broom-election-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ू चुनाव निशान पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप, दिल्ली में बिजली फ्री तो यूपी में क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू चुनाव निशान पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप, दिल्ली में बिजली फ्री तो यूपी में क्यों नहीं
Mon, 28 Dec 2020 10:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू पर लड़ेगी। भ्रष्टाचार मुक्त यूपी और आम जनता के हाथों में ताकत देने के साथ केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल के नाम पर चुनाव में उतरेंगे। इसके बाद प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।
दिल्ली में वजीरपुर सीट से आप विधायक और कानपुर नगर जिले के प्रभारी राजेश गुप्ता और प्रदेश प्रभारी रुचि गुप्ता ने कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग के पास वीएलसीसी बिल्डिंग स्थित कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक की।
विधायक गुप्ता ने कहा कि जब दिल्ली सरकार दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली फ्री दे रही है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। दिल्ली में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को उच्च श्रेणी में लाया गया है, आप का यह प्रयोग यूपी में भी लागू करने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करते हुए चुनाव लड़ा जाएगा। समीक्षा बैठक में आप के सभी मुख्य और प्रकोष्ठ संगठनों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से बलवन्त सचान जिला उपाध्यक्ष, संदीप शुक्ला जिला सचिव, संजय झा मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश सिंह, ओपी सैनी, विपिन तिवारी, निशा निगम आदि मौजूद रहे।