फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   A youth carrying out construction work at Jaina Palace filed a report of extortion against 25 people.

Kanpur News: जैना पैलेस में निर्माण करा रहे युवक ने 25 के खिलाफ दर्ज कराई रंगदारी की रिपोर्ट

Mon, 05 Jan 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A youth carrying out construction work at Jaina Palace filed a report of extortion against 25 people.
कानपुर। रतनलालनगर स्थित जैना पैलेस में निर्माण कार्य करा रहे युवक ने शनिवार को 25 लोगों के खिलाफ धमकाने और 20 लाख की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंदनगर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जी-ब्लॉक गोविंदनगर निवासी संकल्प गुलाटी ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को जैना पैलेस में निर्माण कार्य करवा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे 20-25 लोग आए और गाली गलौज करने लगे। धमकाते हुए 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। संकल्प का आरोप है कि इन लोगों ने 21 दिसंबर की शाम करीब चार बजे भी आकर धमकाया था। आरोपियों में कुछ के पास हथियार भी थे। इन्हीं लोगों के पहले भी रंगदारी मांगने के कारण ही करन पुरी और मनोज सेंगर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रार्थना पत्र दिया था। हालांकि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। गाेविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के लोग भी कर चुके शिकायत



जैना पैलेस में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने गोविंदनगर पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पिता ने इसमें फ्लैट खरीदा था। इसे तय समय तक उन्हें नहीं दिया गया। उस पक्ष के लोगों ने कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं को साथ लेकर रतनलालनगर चौकी में निर्माण कार्य किए जाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed